बाहर बारिश

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

1 min read · 12.4K reads

बहुत बेग़ैरत होता जा रहा हूँ

खुलकर रोना चाहता हूँ

लेकिन वे जगहें नहीं हैं जहाँ खुलकर रो सकूँ

अँधेरे ख़त्म हो रहे हैं!

नई-नई रोशनियाँ आ रही हैं

रोने की जगहों को अतिक्रमित करती हुईं

जबकि नगर बहुत दूर तक फैलता जा रहा है

कोई भी उसे पूरी तरह जानने के दावे नहीं कर सकता

वह बहुत सँकरी गलियों से अचानक

बहुत विराट बाज़ारों की तरफ़ खुल जाता है

काले चश्मों के पीछे आँखें नज़र बचाकर रोती हैं

लेकिन ये कोशिशें भी दूर तक कामयाब नहीं

रोज़ शाम मेरे भीतर से

एक रुलाई बाहर आना चाहती है

रोज़ शाम मैं बहुत लोगों के बीच होता हूँ

मैं रो नहीं पा रहा हूँ

मेरे अदृश्य आँसू मेरे स्वर को बहुत मद्धम

और आँखों को बहुत कम सजल करते हैं

मैं खुलकर रोना चाहता हूँ

बाहर बारिश हो रही है

अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी