अव्यक्त आश्चर्य

अविनाश मिश्रअविनाश मिश्र

1 min read · 12.4K reads

सबसे कम क़ीमत रह गई विचारों की

जबकि किताबें लगातार महँगी होती चली गईं

पहुँच से दूर हो गईं कुछ सबसे ज़रूरी चीज़ें

जबकि बहुत कुछ मुफ़्त में भी बँटता रहा

अस्पताल इस क़दर महँगे हुए कि माँएँ बेइलाज मर गईं

इस एक समय में चीज़ें इतनी महँगी और इतनी सारी थीं

कि समझदार बच्चे बेआवाज़ रोते रहे

आसान नहीं रह गया पर्यटन और प्रवास

जो जहाँ था वहीं बना रहा बग़ैर किसी भूमिका के

एक घर सपनों में ही बनता, बसता और उजड़ता रहा

माचिस के दाम फिर भी नहीं बढ़े

बीते हुए कई वर्षों से

अविनाश मिश्र
About the poet

अविनाश मिश्र

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like