टुकड़ा काग़ज़ का - अवनीश सिंह चौहान

अवनीश सिंह चौहानअवनीश सिंह चौहान4 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

उठता-गिरता
उड़ता जाए
टुकड़ा कागज़ का

कभी पेट की चोटों को
आँखों में भर लाता
कभी अकेले में
भीतर की
टीसों को गाता

अंदर-अंदर
लुटता जाए
टुकड़ा कागज़ का

कभी फ़सादों-बहसों में
है शब्द-शब्द उलझा
दरके-दरके
शीशे में
चेहरा बाँचा-समझा

सिद्धजनों पर
हँसता जाए
टुकड़ा कागज़ का

कभी कोयले-सा धधका,
फिर राख बना, रोया
माटी में मिल गया
कि जैसे
माटी में सोया

चलता है हल
गुड़ता जाए
टुकड़ा कागज़ का
अवनीश सिंह चौहान
About the poet

अवनीश सिंह चौहान

View profile & all 64 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like