जितने सूरज उतनी ही छायाएँ - अवधेश कुमार

अवधेश कुमारअवधेश कुमार

2 min read · 12.4K reads

जितने सूरज उतनी ही छायाएँ
मैं हूँ उन सब छायाओं का जोड़
सूरज के भीतर का हूँ अँधियारा
छोटे-छोटे अंधियारों का जोड़

नंगे पाँव चली आहट उन्माद की
पार जिसे करनी घाटी अवसाद की
एक द्वन्द्व का भँवर समय की कोख में
नाव जहाँ डूबी है यह सम्वाद की

जितने द्वन्द्व कि उतनी ही भाषाएँ
मैं हूँ उन सब भाषाओँ का जोड़
जितने सूरज उतनी ....
अवधेश कुमार
About the poet

अवधेश कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like