अब भी

अवधेश कुमारअवधेश कुमार

1 min read · 12.4K reads

मुझे अब भी प्यार करना चाहिए

मुझे अब भी प्यार करना चाहिए

मैं अपने आप को कोंचता हूँ

मुझे अब भी अच्छी चीज़ों में यक़ीन

रखना चाहिए

मैं अब भी मानता हूँ कि

मुझे अब भी अच्छी चीज़ों में यक़ीन

रखना चाहिए

मुझे अब भी स्वप्न देखने चाहिए

मैं जानता हूँ कि

मुझे अब भी स्वप्न देखने चाहिए

मुझे अब भी कोशिश करनी चाहिए

मुझे याद है कि

मुझे अब भी कोशिश करने चाहिए

मुझे अपने भविष्य को अब भी

ऐसे देखना चाहिए

जैसे मेरे पिता ने देखा था।

अवधेश कुमार
About the poet

अवधेश कुमार

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like