आज के दिन

अतुलवीर अरोड़ाअतुलवीर अरोड़ा

1 min read · 12.4K reads

आज के दिन

उसे

कहीं जाना था

मुँह अँधेरे उठी

घर-आँगन बुहारा

झाड़ा

धोया

पोंछा सारा

रसोई तैयार की

काम जितने भी किए

रोज़मर्रा के ही किए

पर रोज़ जैसे नहीं

करने का कोई नया-नकोर ढंग था

जैसे अब दुबारा उन्हें

होना नहीं है

बच्चे स्कूल चले गए थे

आदमी भी

दफ़्तर के रास्ते पर

था

जब

पहली बार उसने

किसी अजनबी के लिए

घर-द्वार खोला

वह थकी हुई थी

अजनबी ने बोला उसे

बिस्तर पर आओ

मैं तुम्हारी थकान एकदम मिटा दूँगा

हमेशा के लिए...

उसने हील की न हुज्जत

माना उसका कहा

और उसके संग ऐसे ही जाकर लेट रही...

फिर नहीं उठी...

आज के दिन उसे कहीं जाना था...

अतुलवीर अरोड़ा
About the poet

अतुलवीर अरोड़ा

हिंदी कविता के आठवें दशक में उभरे सुपरिचित कवि-आलोचक।

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like