वो मेरे नाले का शोर ही था शब-ए-सियह की निहायतों में - अतीक़ुल्लाह

अतीक़ुल्लाहअतीक़ुल्लाह

4 min read · 12.4K reads

वो मेरे नाले का शोर ही था शब-ए-सियह की निहायतों में
मैं एक ज़र्रा इनायतों पर मैं एक गर्दिश कसाफ़तों में

गिरफ़्त और उस की कर रहा हूँ जो आब है इन बसारतों की
कमंद और उस पे फेंकता हूँ जो तह-ए-नशीं है समाअतों में

मिरे लिए शहर-ए-कज में रक्खा ही क्या है जो अपने ग़म गँवाऊँ
वो एक दामाँ बहुत है मुझ को सुकूत-अफ़्ज़ा फ़राग़तों में

मैं एक शब कितनी रातें जागा वो माह बीते कि साल गुज़रे
पहाड़ सा वक़्त काटता हूँ शुमार करता हूँ साअतों में

तिरे फ़लक ही से टूटने वाली रौशनी के हैं अक्स सारे
कहीं कहीं जो चमक रहे हैं हुरूफ़ मेरी इबारतों में

वो बोझ सर पर उठा रखा है कि जिस्म ओ जाँ तक हैं चूर जिन से
पचास बरसों की ज़िल्लतें जो हमें मिली थीं विरासतों में
अतीक़ुल्लाह
About the poet

अतीक़ुल्लाह

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अतीक़ुल्लाह

  1. चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाए - अतीक़ुल्लाह

    चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाएफिर इस पहाड़ को काँधों पे धर के देखा जाए

    12.4K reads
  2. दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझे - अतीक़ुल्लाह

    दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझेफेंक दिया है सात समुंदर पार मुझे

    12.4K reads
  3. एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार था - अतीक़ुल्लाह

    एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार थाऔर उधर उस का लचीला गोश्त इक दीवार था

    12.3K reads
  4. फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगा - अतीक़ुल्लाह

    फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगातो बाब-ए-ख़्वाब भी क्या कोई वा नहीं होगा

    12.3K reads
  5. इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ था - अतीक़ुल्लाह

    इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ थाहम चाक गरेबाँ थे सर पर कोई दामाँ था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like