चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाए - अतीक़ुल्लाह

अतीक़ुल्लाहअतीक़ुल्लाह

3 min read · 12.4K reads

चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाए
फिर इस पहाड़ को काँधों पे धर के देखा जाए

उधर के सारे तमाशों के रंग देख चुके
अब इस तरफ़ भी किसी रोज़ मर के देखा जाए

वो चाहता है क्या जाए ए‘तिबार उस पर
तो ए‘तिबार भी कुछ रोज़ कर के देखा जाए

कहाँ पहुँच के हदें सब तमाम होती हैं
इस आसमान से नीचे उतर के देखा जाए

ये दरमियान में किस का सरापा आता है
अगर ये हद है तो हद से गुज़र के देखा जाए

ये देखा जाए वो कितने क़रीब आता है
फिर इस के बाद ही इंकार कर के देखा जाए
अतीक़ुल्लाह
About the poet

अतीक़ुल्लाह

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अतीक़ुल्लाह

  1. दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझे - अतीक़ुल्लाह

    दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझेफेंक दिया है सात समुंदर पार मुझे

    12.4K reads
  2. एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार था - अतीक़ुल्लाह

    एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार थाऔर उधर उस का लचीला गोश्त इक दीवार था

    12.4K reads
  3. फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगा - अतीक़ुल्लाह

    फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगातो बाब-ए-ख़्वाब भी क्या कोई वा नहीं होगा

    12.4K reads
  4. इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ था - अतीक़ुल्लाह

    इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ थाहम चाक गरेबाँ थे सर पर कोई दामाँ था

    12.4K reads
  5. कौन गुज़रा था मेहराब-ए-जाँ से अभी ख़ामुशी शोर भरता हुआ - अतीक़ुल्लाह

    कौन गुज़रा था मेहराब-ए-जाँ से अभी ख़ामुशी शोर भरता हुआधुँद में कोई शय जूँ दमकती हुई इक बदन सा बदन से उभरता हुआ

    12.4K reads