एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार था - अतीक़ुल्लाह

अतीक़ुल्लाहअतीक़ुल्लाह

3 min read · 12.4K reads

एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार था
और उधर उस का लचीला गोश्त इक दीवार था

रेल की पटरी ने उस के टुकड़े टुकड़े कर दिए
आप अपनी ज़ात से उस को बहुत इंकार था

लोग नंगा करने के दर पे थे मुझ को और मैं
बे-सरोसामानियों के नश्शे में सरशार था

मुझ में ख़ुद मेरी अदम-ए-मौजूदगी शामिल रही
वर्ना इस माहौल में जीना बहुत दुश्वार था

एक जादुई छड़ी ने मुझ को ग़ाएब कर दिया
मैं कि अल्फ़-ए-लैला के क़िस्से का अहम किरदार था
अतीक़ुल्लाह
About the poet

अतीक़ुल्लाह

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अतीक़ुल्लाह

  1. चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाए - अतीक़ुल्लाह

    चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाएफिर इस पहाड़ को काँधों पे धर के देखा जाए

    12.4K reads
  2. दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझे - अतीक़ुल्लाह

    दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझेफेंक दिया है सात समुंदर पार मुझे

    12.4K reads
  3. फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगा - अतीक़ुल्लाह

    फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगातो बाब-ए-ख़्वाब भी क्या कोई वा नहीं होगा

    12.4K reads
  4. इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ था - अतीक़ुल्लाह

    इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ थाहम चाक गरेबाँ थे सर पर कोई दामाँ था

    12.4K reads
  5. कौन गुज़रा था मेहराब-ए-जाँ से अभी ख़ामुशी शोर भरता हुआ - अतीक़ुल्लाह

    कौन गुज़रा था मेहराब-ए-जाँ से अभी ख़ामुशी शोर भरता हुआधुँद में कोई शय जूँ दमकती हुई इक बदन सा बदन से उभरता हुआ

    12.4K reads