क्या तुम ने कभी ज़िंदगी करते हुए देखा - अतीक़ुल्लाह

अतीक़ुल्लाहअतीक़ुल्लाह

3 min read · 12.4K reads

क्या तुम ने कभी ज़िंदगी करते हुए देखा
मैं ने तो इसे बार-हा मरते हुए देखा

पानी था मगर अपने ही दरिया से जुदा था
चढ़ते हुए देखा न उतरते हुए देखा

तुम ने तो फ़क़त उस की रिवायत ही सुनी है
हम ने वो ज़माना भी गुज़रते हुए देखा

याद उस के वो गुलनार सरापे नहीं आते
इस ज़ख़्म से उसे ज़ख़्म को भरते हुए देखा

इक धुँद कि रानों में पिघलती हुई पाई
इक ख़्वाब कि ज़र्रे में उतरते हुए देखा

बारीक सी इक दरज़ थी ओर उस से गुज़र था
फिर देखने वालों ने गुज़रते हुए देखा
अतीक़ुल्लाह
About the poet

अतीक़ुल्लाह

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अतीक़ुल्लाह

  1. चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाए - अतीक़ुल्लाह

    चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाएफिर इस पहाड़ को काँधों पे धर के देखा जाए

    12.4K reads
  2. दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझे - अतीक़ुल्लाह

    दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझेफेंक दिया है सात समुंदर पार मुझे

    12.4K reads
  3. एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार था - अतीक़ुल्लाह

    एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार थाऔर उधर उस का लचीला गोश्त इक दीवार था

    12.4K reads
  4. फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगा - अतीक़ुल्लाह

    फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगातो बाब-ए-ख़्वाब भी क्या कोई वा नहीं होगा

    12.4K reads
  5. इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ था - अतीक़ुल्लाह

    इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ थाहम चाक गरेबाँ थे सर पर कोई दामाँ था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like