कौन गुज़रा था मेहराब-ए-जाँ से अभी ख़ामुशी शोर भरता हुआ - अतीक़ुल्लाह

अतीक़ुल्लाहअतीक़ुल्लाह

4 min read · 12.4K reads

कौन गुज़रा था मेहराब-ए-जाँ से अभी ख़ामुशी शोर भरता हुआ
धुँद में कोई शय जूँ दमकती हुई इक बदन सा बदन से उभरता हुआ

सर्फ़ करती हुई जैसे साअत कोई लम्हा कोई फ़रामोश करता हुआ
फिर न जाने कहाँ टूट कर जा गिरा एक साया सरों से गुज़रता हुआ

एक उम्र-ए-गुरेज़ाँ की मोहलत बहुत फैलता ही गया मैं उफ़ुक़-ता-उफ़ुक़
मेरे बातिन को छूती हुई वो निगह और मैं चारों तरफ़ पाँव धरता हुआ

ये जो उड़ती हुई साअत-ए-ख़्वाब कितनी महसूस है कितनी नायाब है
फूल पल्कों से चुनती हुई रौशनी और मैं ख़ुशबुएँ तहरीर करता हुआ

मेरे बस में थे सारे ज़मान-ओ-मकाँ लेक मैं देखता रह गया ईन ओ आँ
चल दिया ले कि चुटकी में कोई ज़मीं आसमाँ आसमाँ गर्द करता हुआ

अपनी मौजूदगी से था मैं बे-ख़बर देखता क्या हूँ ऐसे में यक-दम इधर
क़त्अ करती हुई शब के पहलू में इक आदमी टूटता और बिखरता हुआ
अतीक़ुल्लाह
About the poet

अतीक़ुल्लाह

View profile & all 11 Poems / Stories

More from अतीक़ुल्लाह

  1. चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाए - अतीक़ुल्लाह

    चलो सुरंग से पहले गुज़र के देखा जाएफिर इस पहाड़ को काँधों पे धर के देखा जाए

    12.4K reads
  2. दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझे - अतीक़ुल्लाह

    दे कर पिछली यादों का अम्बार मुझेफेंक दिया है सात समुंदर पार मुझे

    12.4K reads
  3. एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार था - अतीक़ुल्लाह

    एक सूखी हड्डियों का इस तरफ़ अम्बार थाऔर उधर उस का लचीला गोश्त इक दीवार था

    12.4K reads
  4. फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगा - अतीक़ुल्लाह

    फ़रार के लिए जब रास्ता नहीं होगातो बाब-ए-ख़्वाब भी क्या कोई वा नहीं होगा

    12.4K reads
  5. इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ था - अतीक़ुल्लाह

    इस दश्त नवर्दी में जीना बहुत आसाँ थाहम चाक गरेबाँ थे सर पर कोई दामाँ था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like