दृष्टि - आस्तीक वाजपेयी

आस्तीक वाजपेयीआस्तीक वाजपेयी19 Sept 1986

4 min read · 12.4K reads

क्या मैं अकेला हो गया ?
कहाँ गये सब लोग ?
उस पेड़ के पीछे से वह चिड़िया
क्या मुझे देख रही है ?

नहीं !
कोई किसी को नहीं देखता,
इन पेड़ों के ऊपर नहीं बैठे यक्ष ।
इस शताब्दी की देह में
छिप गया है अन्धकार ।
कुछ कुण्ठित नहीं,
हवा भी अन्धी है ।
हर ईंट लाल नहीं है,
है ना ?

वह किसी कुत्ते की भौंक है,
या किसी वज्र की गर्जन ?
मैंने देखा था अपनी कल्पना में छिपा,
स्मृति को पकड़े वह बादल जो एक क्षण में गुज़र गया ।
आँखों में आँसू, अन्तहीन दृष्टि,
रेगिस्तान के भीतर छिपे चीटों की
कल्पना से शापित ।

संजय बोलते हैं, ‘‘महाराज न विजय हुई,
न पराजय, न धर्म हुआ न अधर्म ।‘‘
ध्रतराष्ट्र देखते हैं रंग ।

रात के अन्धेरे में बारिश हो रही है ।
भूमि लाल हो गई है ।
आस्तीक वाजपेयी
About the poet

आस्तीक वाजपेयी

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरीनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमछली और किलकिला पक्षीनदी के पठारकांशवन में—— ब्रजनाथ रथ