वह जो कहीं नहीं है - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

9 min read · 12.4K reads

वह जो कहीं नहीं है

वह जो
जीता रहा अधूरी ज़िंदगी,
वह जो
मरते-खपते
ढूढ़ता रहा
जीने का सहारा
अपनी मेहनत और
कला के बल पर
ज़िंदगीभर
कहीं नहीं है
कहीं भी नहीं है ......

उसकी कला पर लगी
मुहर में
उसके नाम का
कोई संकेत तक नहीं है

वह जो कहीं नहीं है
दूर-दूर तक
व्याप्त है मगर क़तरों-क़तरों में
रगों में बह रहे
खून की हर कोशिका में
और ऐसा है जो
लाख कोशिशों के बावजूद
निकाला नहीं जा सकता
उन यादों से
जो रहना चाहती हैं याद
इंसानियत के लिए

उन यादों को
याद रखने की कोई रिवायत
नहीं है मगर
इतिहास के किसी भी कोने में
किसी भी हर्फ़ में
नहीं है उसका कोई ज़िक्र

सरपट दौड़ती ज़िंदगी के
भागते लम्हों में
किसको फ़ुरसत है इतनी
कि झांक सके कोई
ऊंची-ऊंची भव्य इमारतों की
ईंटों के बीच
छू सके
उन निशानों को
जहां मौजूद है उसकी जिजीविषा
पत्थरों की कारीगरी में
उसके बच्चों की किलकारी
चीख़ और भूख की छाप
पत्नी की सूनी आँखों का आवेग
माँ-बाप की पथराई उम्मीद
दर्ज हैं जहां
चंद रोटी के टुकड़ों में
खरीदे गए उसके हाथ
और हुनर का दर्द

मेहनतकश की रोटी की
असल क़ीमत जाननी है
और चखना है
अगर असली स्वाद
तो चखो
उन इमारतों की किरचों को छूकर
महसूस करो
समूची इन्द्रियों से
उन सांसों की गरमाहट
जो बीत गए काम करते-करते
चिकने धरातल के भीतर
मौजूद खुरदरेपन में
समाया है जहां
पूरा का पूरा अनलिखा इतिहास
जो गढ़ा नहीं गया है
जड़ा गया है
मज़दूर के मज़बूत हाथों से
भविष्य की सीमाओं के परे
तय करो उससे पहले मगर
अपनी दृष्टि का आधार
इधर या
उधर !!

Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like