खबर मिली है - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

8 min read · 12.4K reads

खबर मिली है ड्योड़ी पर माँ
रोज़ सुबह ताका करती है
स्कूल जा रहे बच्चों को
दफ़्तर आते-जाते सबको
याद किया करती है उनमें अपने बच्चे
चले गए जो पेट की ख़ातिर दूर-दूर तक

ख़बर मिली है
माँ की आँखें दर्द कर रहीं
गाढ़ी झिल्ली छाई रेटिना के ऊपर
दिखना उसका ख़त्म हो रहा धीरे-धीरे

ख़बर मिली है
माँ की टाँगें बोझ नहीं सह पातीं हैं अब
रह-रहकर दबवाती तलवे
चलते-चलते रुक जाती है
जगह-जगह पर
पर चलती जाती, चलती जाती
कहीं पहुँचने....

ख़बर मिली है
माँ अक्सर सोचा करती है बीती बातें
या आने वाले कल की बातें
कुछ सुख की, कुछ दुःख की बातें
रोज़ देर से सोती माँ जगती है जल्दी
और जागकर देखा करती उन सपनों को
देख नहीं पाती है जिनको गहरी नींद में

ख़बर मिली है
सहेज रही है बिखरे अपने सारे सपने
ख़बर मिली है
अरमानों को लेकर माँ बेचैन नहीं है

ख़बर मिली है
माँ को एक उम्मीद बँधी है
बचपन को जीने की फिर से
ख़बर मिली है
एक बार फिर माँ से सुनते ढेरों बच्चे
किस्स- कहानी
हुआ करते हैं जिसमें
शेखचिल्ली और कोरिया जैसे पात्र
करते हैं जो मेहनत दुनियाभर की
कहे जाते हैं पर सरेआम बेवकूफ़ फिर भी

ख़बर मिली है
इतने पर भी करती है माँ
घर का पूरा काम
मशगूल रहती है सुबह-शाम
भरते हुए
शेखचिल्ली और कोरिया जैसों के सत्व को अपने अंदर
बेवकूफ़ बनने-बनाने के लिए नहीं
पाने के लिए अपने हक को
मेहनत के बल पर

ख़बर मिली है
माँ का चेहरा खिला-खिला है
उसे नाज़ है
अपने उस होने का
जो वो हो पाई
और कोसा करती है
उस न होने को, जो वो नहीं हो पाई

ख़बर मिली है
मेरी माँ अब
गाँव गढ़ी में सबकी माँ है
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads
  5. कैसे बँध जाऊँ ब्याह में - अशोक तिवारी

    माँ मेरी बतला दे मुझकोकैसे बँध जाऊँ ब्याह में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय