चलो - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

5 min read · 12.4K reads

चलो .....
चलो कि चलना ही जीवन है
चलो कि चलना ही हासिल है
ज़िन्दगी मैं जुड़ते जा रहे पलों का
चलो कि चलना है मंज़िल पर पहुँचने की
एक हसीन हसरत
चलो कि चलना इस बात का है
पुख्ता सबूत
कि ठहरे नहीं हो तुम

चलो कि चलना लक्षण है उस संस्कृति का
ठहर नहीं सकती जो
उस तहज़ीब का
जो दी जाती है एक बच्चे को
बग़ैर किसी ऊँच-नीच के
चलना है बहती हुई हवा को
अपने होने का अहसास कराना

चलो कि चलना खोलना है
बंद होते जा रहे खिड़की के सभी झरोखे
चलना है उन्हीं झरोखों से झाँकती रौशनी को अपने अंदर भरना

चलो कि चलना
बनना है नदी के उस पानी कि तरह
बहता जाता है जो निश्छलता के साथ
अपने उद्दाम वेग से
पहाड़ों के बीच

चलो कि चलना इस बात की है निशानी
कि हारे नहीं हो तुम
उठ सकते हो बार-बार गिरकर भी

चलो कि चलना जूझना है
उलटी बह रही हवाओं से
और मोड़ना है अपनी दिशा में
अपनी बाजुओं की ताक़त के बल पर
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. कैसे बँध जाऊँ ब्याह में - अशोक तिवारी

    माँ मेरी बतला दे मुझकोकैसे बँध जाऊँ ब्याह में

    12.4K reads