इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

9 min read · 12.4K reads

सफ़दर हाश्मी के लिए

एक इंसान ही था वह
हमारे बीच
हमारी ही तरह
हँसते हुए
गुनगुनाते हुए
लगाते हुए ठहाके
धकेलते हुए आसपास की हवा को
हाथ फिराते हुए बालों में
अपनी ही अदा में
गुदगुदाते हुए पलों को
बिखेरते हुए माहौल में मुस्कराहट
गुस्सा करते हुए
हर उस बात पर
जो हो आदमीयत के खिलाफ़
भाईचारे के खिलाफ़

इंसान ही था वह
हमारे बीच
हमारी ही तरह
ठहरा हुआ था जो
एक झील की तरह
बहता हुआ मगर
ऊँचे झरने और
उद्दाम वेग से बहने वाली
नदी की तरह

पहचानते हुए
समय की नब्ज़़ को
भरते हुए मुठ्ठी में
ज़माने की तपिश
एक इंसान ही था वह
हमारे बीच
हमारी ही तरह
संस्कृति के कितने ही मायनों को
करके गया अभिव्यक्त
नुक्कड़-नुक्कड़
साफ़गोई और बेबाकीपन से
खुलेपन से जो भरता था
अपनी मज़बूत बाँहों में
हमख्याल और हर ज़रुरतमंद को
एक इंसान ही की तरह

एक इंसान ही था वह
हमारे बीच
हमारी ही तरह
देखता हुआ
एक सर्वहारा के सपने को
महसूस करते हुए
पीड़ित की पीड़ा को
अपने अन्दर कहीं गहरे में
अपने सपनों में
रखते हुए एक बुनियाद मजबूती के साथ
थपथपाता रहा जो निराशा के पलों में
हमारे अपने कंधे
अपनत्व और सादगी के साथ
और करता रहा प्रेरित
बदने को आगे ही आगे
विषम परिस्थितियों में भी .......

एक इंसान ही था वह
जो चला गया एकाएक
एक इंसान की तरह
जूझते हुए
विषैली हवा से
व्यवस्था से
अपने आपसे
भर गया जो
जीने की चाहत और मकसद
हमारे दिलों में
अपने जाने की कीमत पर

वो जो चला गया
लाखों दिलों में
पैदा करते हुए जज्बा
उस सपने का
जो इंसान को बने रहने दे बस इंसान
एक नायक था हमारे वक़्त का
एक इंसान ही था वह
हमारी ही तरह
हमारे आसपास
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  4. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads
  5. कैसे बँध जाऊँ ब्याह में - अशोक तिवारी

    माँ मेरी बतला दे मुझकोकैसे बँध जाऊँ ब्याह में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like