सपने - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

7 min read · 12.4K reads

सपने

रेल की पटरियों के किनारे
दौड़ती हुई सड़कों के जालों पर बिछे
फ्लाईओवर्स के नीचे
डिवाइडर्स के पतले थडों पर
गहरी नींद में सोते हुए
आदमी की चलती सांसों को गिनिए
उसके सपनों में दाख़िल हुइए
और गोल रोटी के गोले को
गोल-गोल घूमता देखिए चारों तरफ़
सुनिए,
उसकी धौंकनी के सुरों को
जहां वे सब तराने तह दर तह रिकॉर्ड हैं
जो उनकी माँओं ने उनके लिए गाए थे
अपने लाड़ले की हर आहट के लिए
बिछाए थे पलक-पावड़े
धोती के नर्म कोने की गर्म फूँक से
सेंका था जिन्हें
अपने कल से बेख़बर
टंके होते थे जिनके चेहरों पर
भविष्य में पूरे होने वाले सपने
और उम्मीद

गाड़ा किया था ख़ून को जिसने
अपनी इन सांसों के लिए
थकान से चूर
भीड़ में ग़ुम
उन्हीं नौनिहालों की
बेतरतीब गर्म सांसें
धोंकनी की तरह चलती हैं
महानगर की सड़कों पर
सुबह से शाम तक......
सोते हुए भी .....
अपने सपनों में भी
खींच रही होती हैं जो भारी बोझ
अधभरे या ख़ाली पेट
पोंछते हुए टपकता पसीना
चढ़ा रही होती हैं जो
बार-बार
रिक्शे की घिसी हुई चैन

भीड़ और शोर के बीच
सोता हुआ वह आदमी
निपट अकेला होता है...
अपने सपने में भी
दुनिया से बेख़बर
वैसे ही जैसे
बेख़बर होती है ख़ुद दुनिया उससे
...................
01/05/2011
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी