गुड़िया नहीं बोलती - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

5 min read · 12.4K reads

बच्ची खेल रही है गुड़िया से
और परेशान है कि
गुड़िया कुछ बोल क्यों नहीं रही
सोई पड़ी है जस की तस

वो अपनी गुड़िया को रोटी खिला रही है
उसे दुलार रही है
पुचकार रही है
मनुहार रही है
रोटी को उसके मुँह में ठूँसे दे रही है
मगर गुड़िया है कि
न खिलखिला रही है
न ही झपटकर रोटी के टुकड़े को
अपने मुँह में रखने को ज़िद कर रही है
न उसकी तरह
मम्मी से रूठते हुए
अपनी बात को मनवाने की ज़िद कर रही है

पाँच साल की बच्ची समझ नहीं पा रही है
कि सुबह से भूखी गुड़िया
खा क्यों नहीं रही है
क्यों है नाराज़
कि कुछ बोल ही नहीं रही
ग़ुस्सा है तो चीख़ क्यों नहीं रही
दर्द है अगर तो रो क्यों नहीं रही
वो कभी थपकियों से उसे सहलाती है
तो कभी उसे उठाकर कंधे से लगाती है
मगर गुड़िया है कि
बगैर किसी हलचल
निस्तेज पड़ी है बच्ची कि बाँहों में

और बच्ची है
परेशान कि
गुड़िया क्यों नाराज़ है.

रचनाकाल : 17 अप्रैल 2011
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like