एक आवाज़ - अशोक तिवारी

Ashok Tiwariअशोक तिवारी5 Sept 1963

8 min read · 12.4K reads

रात के सपने में
सुनाई देती है
एक लड़की की आवाज़
फ़ोन पर
इन दिनों अक्सर
कौन है के जवाब में
मैं हूँ सुनते ही
खँगालने लगता हूँ
भूली बिसरी आवाज़ों को
विस्मृत चेहरों पर
फिराने लगता हूँ उँगलियाँ

खुरदरे स्पर्शों से
घायल होकर
लौटता हूँ वापस जब
झंकृत करती है मेरी संवेदनाओं को
उसकी आवाज़

मुझे लगता है
वो आवाज़ आ रही है
मीलों गहरी सुरंग से
आवाज़ में छटपटाहट
मुझे वैसी ही लगती है
जैसी सालों पहले
उस लड़की के क्रंदन में थी
पाई गयी थी जो अधजली
गुसलखाने में
उस लड़की के रुदन में थी
धकेल दिया गया था जिसे
गहरे अंधेरे कुंए में
अघोषित सजा पाने के लिए
ज़िंदगीभर के लिए
ऐसे आदमी के साथ शादी करके
जो उसे कतई पसंद न था

बहुत दूर से आती हुई आवाज़
उस गुहार में कब हो जाती है तब्दील
पता ही नहीं चलता,
जो बन जाती है बहुधा
मेरी ही आवाज़ की प्रतिध्वनि

ये आवाज़
कभी बंद कमरे में
आग से जलकर मरी औरत की
आँखों से टपकने वाली पीड़ा
से मेल खाती है
तो कभी रेल की पटरियों पर
पाई गई अंग-भंग औरत के
खून के कतरों को सुखाती है
करते हुए अपने दस्तख़त
चीख़-चीखकर

उस औरत की चीख़
जो सुनने से ज़्यादा
की जा सकती है महसूस
अपने अंदर,
मेल खाती है
हमारे अंदर की
ऐसी ही अनगिनत औरतों से

रात सपने में
सुनाई देने वाली आवाज़
किसकी है ?
करता हूँ क्या
मैं ख़ुद ही डायल
सुनने के लिए बार-बार
..........................

रचनाकाल : 14 जून, 2010
Ashok Tiwari
About the poet

Ashok Tiwari अशोक तिवारी

अशोक तिवारी

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Ashok Tiwari

  1. मुमकिन है - अशोक तिवारी

    अशोक तिवारीअशोक तिवारी हिन्दी भाषा के लेखक एवम सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वे अध्यापन करने के साथ-साथ साहित्य एवम सामाजिक कार्यकलापों से गहरे जुड़े हैं। उनका जन्म ५ सितम्बर १९६३ को मथुरा जिले के कराहरी ग्राम में हुआ था। उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अलीगढ जिले के इगलास कस्बे में हुई, जिसके बाद उन्होंने धर्म समाज महाविद्यालय से गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की। गणित विषय के अध्यापन के साथ-साथ उन्होंने हिन्दी में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त कर हिन्दी कविता में धर्म-निरपे़क्षता विषय पर शोध-कार्य किया। आजकल वे दिल्ली में गणित के अध्यापक के तौर पर कार्यरत हैं और साहित्य एवं सामाजिक कार्यकलापों सें जुड़े हैं।

    12.4K reads
  2. सुनो अदीब - अशोक तिवारी

  3. इंसान ही था वह - अशोक तिवारी

    सफ़दर हाश्मी के लिएएक इंसान ही था वह

    12.4K reads
  4. खबर मिली है - अशोक तिवारी

    खबर मिली है ड्योड़ी पर माँरोज़ सुबह ताका करती है

    12.4K reads
  5. चलो - अशोक तिवारी

    चलो .....चलो कि चलना ही जीवन है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like