रास्ते नई जगह जाते नहीं

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

आदमी

रास्ते जैसा होता है

स्मृतियों के आकाश में

निशानों की तरह फैला हुआ

रास्ते सीमित हैं

जब वे शुरू होते हैं

समाप्त होने लगते हैं

जहाँ रास्ता ख़त्म होता है

ज़रूरी नहीं वहीं हो तुम्हारा मंज़िल

उनका अनुगामी होना

रास्ते नई जगह कभी जाते नहीं

यदि ज़रूरत हो तो

अपनी मंज़िल ख़ुद ही तय करनी होगी

अन्यथा हम रास्तों के छोर पर होंगे

आसमान से गिरकर खजूर में लटके हुए

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like