आख़िरी कविता

अशोक शाहअशोक शाह

1 min read · 12.4K reads

सूरज ने लिखी जो ग़ज़ल

वह धरती हो गई

धरती ने जो नज़्म कही

नदी बन गई

नदी-मिट्टी ने मिलकर

लिख डाले गीत अनगिन

होते गए पौधे और जीव

इस सबने मिलकर लिखी

वह कविता आदमी हो गई

धरती को बहुत उम्मीद है

अपनी आख़िरी कविता से

अशोक शाह
About the poet

अशोक शाह

सुपरिचित कवि-लेखक और संपादक।

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like