किसी के दर्द का जब तक कोई हिस्सा नहीं बनता - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

3 min read · 12.4K reads

किसी के दर्द का जब तक कोई हिस्सा नहीं बनता,
कभी विश्वास का तब तक कहीं रिशता नहीं बनता.

अगर इंसान का दिल भी दरख़्तों की तरह होता,
परिंदों के लिए शायद कोई पिजरा नहीं बनता.

चमक तो एक दिन आजाएगी पत्थर में,घिसने से,
मगर इस इल्म से पत्थर कभी शीशा नहीं बनता.

किसी तरतीव से ही शक़्ल मिलती है लक़ीरोंको,
लक़ीरें खींच देने से कोई नक़्शा नहीं बनता.

अगर संकल्प मन में हो तो जंगल क्या है दलदल क्या,
बिना संकल्प के कोई नया रस्ता नहीं बनता.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like