जो मिल जाए उसको अपनी शान बना लेते हैं - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

जो मिल जाए उसको अपनी शान बना लेते हैं,
जीने वाले हर मुश्किल आसान बना लेते हैं.

जिनके दिल में प्यार मुहब्बत का जज़्बा होता है,
दीवारों मे खिड़की रौशनदान बना लेते हैं.

कितनी प्यारी लगने लगती है ये सारी दुनिया,
जब हम अपने फ़र्ज़ों को ईमान बना लेते हैं,

धुँधले आईनों को एक दिन फैंक दिया जाता है,
गुण हो तो पत्थर अपनी पहचान बना लेते हैं.

इतना भोला इस दुनिया में कोई और नहीं है,
हम पत्थर के टुकड़े को भगवान बना लेते हैं.

वारिस हैं हम मानवता के, प्रहरी उन मूल्यों के,
जो दुश्मन को भी अपना मेहमान बना लेते हैं.

सोच समझ को चाल चलन में ऐसे ढाल लिया है,
हर आँसू को हम अपनी मुस्कान बना लेते हैं.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like