हवाला इस तरह आया मेरा घर की कहानी में - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

हवाला इस तरह आया मेरा घर की कहानी में,
कि जैसै काँच का टुकड़ा हो पत्थर कहानी में.


बेचारी मछलियों का तो ज़रा सा ज़िक्र है, वरना,
मछेरे ही मछेरे हैं समंदर की कहानी में.


न कोई साल की चौखट, न कोई काँच की खिड़की,
महज़ कुछ बाँस के टुकड़े हैं छप्पर की कहानी में.


न चिड़ियों का कहीं कलरव न कोई भोर की लाली,
अँधेरा ही अँधेरा सिर्फ़, दिनकर की कहानी में.


में उनको याद करता हूँ तो सीना काँप जाता है,
कि इतने हादसे गुज़रे हैं पल भर की कहानी में.


कभी सोचा नहीं लेकिन यही सच लग रहा है अब,
कि पूरी वर्ण्माला एक अक्षर की कहानी में.


सभी की गाड़ियों पर, सुन रहे हैं लालबत्ती है,
बहुतसे नाम आये एक तस्कर की कहानी में.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like