हमें ही जतन से जलाने भी होंगे - अशोक रावत

Ashok Rawatअशोक रावत15 Sept 1953

4 min read · 12.4K reads

हमें ही जतन से जलाने भी होंगे,
दिये आंधियों से बचाने भी होंगे.

जहाँ होगा हद से ज़ियादाअँधेरा,
वहीं रौशनी के ठिकाने भी होंगे.

यूँ ही कोई पत्थर नहीं फेंकता है,
यहाँ कुछ हमारे दिवाने भी होंगे.

कहाँ सोचता है मोहब्बत में कोई,
कि रुसवाई होगी, फसाने भी होंगे.

अगर हौसले को बचा ले गए हम,
मुसीबत भरे दिन सुहाने भी होंगे.

वो अश्कों में डूबे, तुम्हारे सभी ख़त,
हमें क्या पता था, जलाने भी होंगे.

दरख्तों की सीरत सभी जानते हैं,
परिंदों में तो कुछ बिराने भी होंगे.

लबों पर हंसी को सजाना भी होगा,
हमें अश्क अपने छुपाने भी होंगे.
Ashok Rawat
About the poet

Ashok Rawat अशोक रावत

अशोक रावत

View profile & all 55 Poems / Stories

More from Ashok Rawat

  1. थोड़ा सा ईमान - अशोक रावत

    भूलना भी चाहा था, कोशिशें भी की लेकिन, आज तक नहीं भूलेज़िंदगी के कुछ लम्हे, जिंदगी के कुछ क़िस्से, जिंदगी के कुछ चेहरे

    12.4K reads
  2. जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है, - अशोक रावत

    जब देखो तब हाथ में ख़ंजर रहता है,उसके मन में कोइ तो डर रहता है.

    12.4K reads
  3. वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं - अशोक रावत

    वो समय वो ज़माना रहा ही नहीं,सच कहा तो किसी ने सुना ही नहीं.

    12.4K reads
  4. ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके, - अशोक रावत

    ये तो है कि घर को हम बचा नहीं सके,चक्रवात पर हमें झुका नहीं सके.

    12.4K reads
  5. संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहीं - अशोक रावत

    संघर्षो की गाथा है, पीड़ा का गान नहींमेरी कविता मौज मनाने का समान नहीं.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like