शव-साधना - अशोक कुमार शुक्ला

Ashok Kumar Shuklaअशोक कुमार शुक्ला5 Jan 1967

2 min read · 12.4K reads

प्रिये !
उन आन्तरिक
आत्मीय क्षणों में
जब प्रकृति को
निरन्तरता और अमरता
प्रदान करने वाला
अमृत छलक रहा हो
तो तुम्हारा
प्रतिक्रिया शून्य और निष्प्राण
पडा रहना
विचलित करता है मुझे
...सोचता हूं
क्या सचमुच
तुम आधा अंग हो मेरा ?
या
शव आसन की सी
तुम्हारी मुद्रा में
आधा अधूरा ही मै
कर रहा हूं
वात्सायन की शव साधना..!
Ashok Kumar Shukla
About the poet

Ashok Kumar Shukla अशोक कुमार शुक्ला

अशोक कुमार शुक्ला (जन्म: 5 जनवरी 1967) आप भारतकोश परिवार में स्वैच्छिक सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल है। भारत कोश, कविताकोश, गद्यकोश, हिन्दी विकीपीडिया सहित अनेक अंतरजाल प्रोजेक्ट में शामिल योगदानकर्ता हैं। Ashok Kumar Shukla (Born: 5 January 1967) is a volun…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like