तुम - अशोक कुमार शुक्ला

Ashok Kumar Shuklaअशोक कुमार शुक्ला5 Jan 1967

2 min read · 12.4K reads

क्या
मालूम है तुम्हें
हवा कहाँ रहती है ?
शायद हर जगह
 
लेकिन दिखती नहीं
बस दस्तक देती है दरवाज़े पर
कभी हौले से
और कभी आँधी बनकर
 
दिखती नहीं
बस उसका अहसास होता है
जैसे अभी छूकर निकल गई हौले से
ख़ुशबूदार झोंके की तरह
या पेड़ की पत्तियों को सरसराकर
कोई इशारा दे गई जैसे
 
ठीक ऐसी ही हो तुम !
दिखती भी नहीं,
और पास से हटती भी नहीं ।
Ashok Kumar Shukla
About the poet

Ashok Kumar Shukla अशोक कुमार शुक्ला

अशोक कुमार शुक्ला (जन्म: 5 जनवरी 1967) आप भारतकोश परिवार में स्वैच्छिक सक्रिय सदस्य के रूप में शामिल है। भारत कोश, कविताकोश, गद्यकोश, हिन्दी विकीपीडिया सहित अनेक अंतरजाल प्रोजेक्ट में शामिल योगदानकर्ता हैं। Ashok Kumar Shukla (Born: 5 January 1967) is a volun…

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like