तुम उदास मत होना

अशोक भारतीअशोक भारती

1 min read · 12.4K reads

हवाएँ गर्म हैं,

मौसम उदास,

और हर ओर निराशा,

लेकिन तुम उदास मत होना।

पत्ते झड़ते हैं,

फूल मुरझाते हैं,

और डालियाँ भी टूटती हैं,

लेकिन तुम घबराना मत।

रातें आती हैं,

अँधेरा होता है,

और मन भी होता है उदास,

लेकिन तुम हिम्मत मत हारना।

क्योंकि, न निराशा नियति है,

न उलझन,

और न ही अनिश्चय जीवन,

इसलिए न उदास होना,

न घबराना,

न हिम्मत हारना,

बस मज़बूत क़दमों से आगे बढ़ना,

और बस आगे बढ़ते जाना।

अशोक भारती
About the poet

अशोक भारती

दलित-संवेदना और सरोकारों के लिए उल्लेखनीय कवि-कार्यकर्ता।

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like