निकालें दिल से डर मुश्किल बहुत है - अशोक आलोक

Ashok Alokअशोक आलोक

2 min read · 12.4K reads

निकाले दिल से डर मुश्किल बहुत है
करे पूरा सफ़र मुश्किल बहुत है।

बहारें लौटकर आए किसी दिन
उदासी में गुज़र मुश्किल बहुत है।

किसी भी हाल में बेदाग़ रहना
किसी में ये हुनर मुश्किल बहुत है।

न जाने क्या हुआ है इस जहां को
खुला हो कोई दर मुश्किल बहुत है।

भले ही पास है मंज़िल हमारी
इसे छू लूं मगर मुश्किल बहुत है।
Ashok Alok
About the poet

Ashok Alok अशोक आलोक

अशोक आलोक

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like