वो लम्हा जो मेरा था - नज़्म

आस्नाथ कंवलआस्नाथ कंवल17 May 1975

1 min read · 12.4K reads

इक दिन

तुम ने मुझ से कहा था

धूप कड़ी है

अपना साया साथ ही रखना

वक़्त के तरकश में जो तीर थे खुल कर बरसे हैं

ज़र्द हवा के पथरीले झोंकों से

जिस्म का पंछी घायल है

धूप का जंगल प्यास का दरिया

ऐसे में आँसू की इक इक बूँद को

इंसाँ तरसे हैं

तुम ने मुझ से कहा था

समय की बहती नद्दी में

लम्हे की पहचान भी रखना

मेरे दिल में झाँक के देखो

देखो सातों रंग का फूल खिला है

वो लम्हा जो मेरा था वो मेरा है

वक़्त के पैकाँ बे-शक तन पर आन लगे

देखो उस लम्हे से कितना गहरा रिश्ता है

आस्नाथ कंवल
About the poet

आस्नाथ कंवल

जन्म : 17 May 1975 LCCN : n2005200144

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like