उसके लिए जिसका मैं भी हत्यारा हूँ

आसित आदित्यआसित आदित्य

1 min read · 12.4K reads

लोगों का आना उनके जाने की प्रथम कड़ी है―

तुम लोगों में से एक थी।

तुम मेरे जीवन के रंगमंच पर खेली गई

ईश्वर द्वारा निर्देशित उस नाटक की अभिनेत्री थी

जिसकी समाप्ति पर मैंने इसलिए ताली नहीं बजाई

क्योंकि मेरे हाथ व्यस्त थें पोछने में आँसू तुम्हारे।

कितना अच्छा होता यदि जाना वास्तव में चले जाना होता।

लोग चले जाते हैं

पीछे छोड़कर घर के बरामदे में टँगी अपनी एक तस्वीर

पर कहाँ जा पाते हैं भला!

तुम आती रहोगी

किसी ठंडी सुबह जब मैं काटूँगा नाख़ून तुम्हारे,

किसी साँझ जब तुम्हारे लिए करूँगा गीता का पाठ।

आसित आदित्य
About the poet

आसित आदित्य

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like