प्रेयसी को, सधन्यवाद

आसित आदित्यआसित आदित्य

1 min read · 12.4K reads

जिन दो

हथेलियों के चाँद में होता था

आलोकित कभी

स्वप्न मेरा

उन्होंने ही

धरा अधरों पर

कविता का विष

घूँट-घूँट

मैंने पिया

मरा―जो था तय परंतु―

मरने से पूर्व

जाना जीवन को

जिया

आसित आदित्य
About the poet

आसित आदित्य

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 40 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like