मन के चौखट पर
बार-बार
कविताओं के रूप में तुम
देती हो दस्तक
आह!
तुम, मैं, ये चौखट, कविताएँ...
अगली बार न खोलने का
वादा करते हुए ख़ुद से
खोलता हूँ दरवाज़ा
हालाँकि तुमको चाहने के खेल में
लगे घाव पर
बेहयाई से चिपका है एक नोट
कि तुम पर लिखी
मेरी कोई भी कविता
आख़िरी नहीं होगी, मेरे प्यार!








