मैंने
प्रेम में
काग़ज़ पर
कुछ फूल रोपे
दंगे में
सब कुछ जल गया
काग़ज़ पर बने फूल
अब भी बचे हैं
लाख नफ़रतों के बाद भी
अंजुरी भर प्रेम बचा रहता है
वैसे ही जैसे जेठ की दुपहरी में भी
धरती के सीने में मुट्ठी भर नमी।
मैंने
प्रेम में
काग़ज़ पर
कुछ फूल रोपे
दंगे में
सब कुछ जल गया
काग़ज़ पर बने फूल
अब भी बचे हैं
लाख नफ़रतों के बाद भी
अंजुरी भर प्रेम बचा रहता है
वैसे ही जैसे जेठ की दुपहरी में भी
धरती के सीने में मुट्ठी भर नमी।

नई पीढ़ी के कवि-लेखक। मूल नाम : आशीष यादव जन्म : 09/10/1998 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश
View profile & all 30 Poems / Stories