एक रंग ठहरा हुआ - आशीष त्रिपाठी

आशीष त्रिपाठीआशीष त्रिपाठी

3 min read · 12.4K reads


दिन भर मेरे आस-पास खेलता रहा मेरा साया,
शाम तक मुझसे भी बड़ा हो गया मेरा साया |

मैं समझता था कि मेरा दोस्त है मेरा साया,
फिर जाना कि है ग़ुलाम रौशनी का मेरा साया |

तरस आता है कितना मजबूर है मेरा साया,
पास रह कर भी कितना दूर है मेरा साया |

बचपन में शरीर था मेरे जैसा ही मेरा साया,
मेरे साथ झुक के अब चलता है मेरा साया |

दिन भर न छोड़े है मुझे एक पल मेरा साया,
जाने कहाँ रात को गुम हो जाए है मेरा साया
आशीष त्रिपाठी
About the poet

आशीष त्रिपाठी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like