कविता में ईश्वर - आशीष त्रिपाठी

आशीष त्रिपाठीआशीष त्रिपाठी

2 min read · 12.4K reads

एक कवि
रचता है ईश्वर
दूसरा उसे अपना सखा बना लेता है
तीसरा उसमें खोजता है मानुष-सत्य
एक चौथा भी है
जो उसके प्रस्थान की घोषणा करता है

आप जानते होंगे उस पाँचवे को
जिसकी कविता में ईश्वर की कोई जगह नहीं ।
आशीष त्रिपाठी
About the poet

आशीष त्रिपाठी

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like