ये सोचा ही नहीं था तिश्नगी में

आसिमा ताहिरआसिमा ताहिर

1 min read · 12.4K reads

ये सोचा ही नहीं था तिश्नगी में

कहाँ रक्खूँगी लब मैं बेबसी में

तुम्हारी सम्त आने की तलब में

मैं रुकती ही नहीं हूँ बे-ख़ुदी में

दिल-ए-ख़ुश-फ़हम तुझ से कितने होंगे

निसार उस की तमन्ना की गली में

नहीं वो इतना भी पागल नहीं था

जो मर जाता मिरी वाबस्तगी में

मुझे अब 'आसिमा' चलना पड़ेगा

ख़ुद अपने आप ही की रहबरी में

आसिमा ताहिर
About the poet

आसिमा ताहिर

View profile & all 22 Poems / Stories