सबा कहियो ज़बानी मेरी टुक उस सर्व-क़ामत को

आसिफ़ुद्दौलाआसिफ़ुद्दौला

1 min read · 12.4K reads

सबा कहियो ज़बानी मेरी टुक उस सर्व-क़ामत को

कि जब से दिल लिया आए न फिर साहिब-सलामत को

मिरे रोने को सुन कर यूँ लगा झुँझला के वो कहने

मियाँ ये जान खाना है उठा दो इस मलामत को

जो मिलना है तो आ जाओ गले से लग के सो रहिए

नहीं तो काम क्या आओगे ऐ साहब क़यामत को

उठाए सौ तरह के ज़ुल्म और जौर-ओ-जफ़ा तेरे

कहा शाबाश भी तू ने न मेरी इस्तक़ामत को

हुआ मैं ख़ाक ऐ 'आसिफ़' न पहुँचा इस के दामाँ तक

लिए जाऊँगा साथ अपने अदम तक इस नदामत को

आसिफ़ुद्दौला
About the poet

आसिफ़ुद्दौला

उपनाम : 'आसिफ़' जन्म : फ़ैज़ाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Sep 1797 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश संबंधी : मीर सोज़ (गुरु) अवध के चौथे नवाब आसिफ़ उद्दौला लखनवी सभ्यता व संस्कृति और उर्दू शायरी के उस शैली के संस्थापक थे जिसे बाद में दबिस्तान-ए-लखनऊ के नाम से जाना गया। अवध…

View profile & all 28 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like