ये मेरी बज़्म नहीं है लेकिन - आसिफ़ रज़ा

आसिफ़ रज़ाआसिफ़ रज़ा

3 min read · 12.4K reads

ये मेरी बज़्म नहीं है लेकिन
दिल लगा है तो लगा रहने दो

जाने वालों की तरफ़ मत देखो
रंग-ए-महफ़िल को जमा रहने दो

एक मेला सा मेरे दिल के क़रीब
आरज़ूओं का लगा रहने दो

उन पे फाया न रक्खो मरहम का
मेरे ज़ख़्मों को हरा रहने दो

दोस्ताना है शिकस्ता जिस से
उस को सीने से लगा रहने दो

होश में है तो ज़माना सारा
मुझ को दीवाना बना रहने दो

जब चलो राह-ए-हक़ीक़त पे कोई
ख़्वाब आँखों में बसा रहने दो

दिल के पानी में उतारो महताब
इस प्याले को भरा रहने दो
आसिफ़ रज़ा
About the poet

आसिफ़ रज़ा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like