सफ़ीना ग़र्क़ हुआ मेरा यूँ ख़ामोशी से - आसिफ़ रज़ा

आसिफ़ रज़ाआसिफ़ रज़ा

2 min read · 12.4K reads

सफ़ीना ग़र्क़ हुआ मेरा यूँ ख़ामोशी से
के सतह-ए-आब पे कोई हबाब तक न उठा

समझ न इज्ज़ इसे तेरे पर्दा-दार थे हम
हमारा हाथ जो तेरे नक़ाब तक न उठा

झिंझोड़ते रहे घबरा के वो मुझे लेकिन
मैं अपनी नींद से यौम-ए-हिसाब तक न उठा

जतन तो ख़ूब किए उस ने टालने के मगर
मैं उस की बज़्म से उस के जवाब तक न उठा
आसिफ़ रज़ा
About the poet

आसिफ़ रज़ा

View profile & all 7 Poems / Stories