जिन के ज़ेर-ए-नगीं सितारे हैं - आसिफ़ रज़ा

आसिफ़ रज़ाआसिफ़ रज़ा

2 min read · 12.4K reads

जिन के ज़ेर-ए-नगीं सितारे हैं
कुछ सुना तुम ने वो हमारे हैं

उन के आँखों के वो किनारे दो
बे-करानी के इस्तिआरे हैं

आँसुओं को फ़ुज़ूल मत समझो
ये बड़े क़ीमती सहारे हैं

जो चमकते थे बाम-ए-गर्दूं पर
ख़ाक में आज वो सितारे हैं

गर्मी-ए-शौक़ ने तेरी आसिफ़
उन के रुख़्सार ओ लब निखारे हैं
आसिफ़ रज़ा
About the poet

आसिफ़ रज़ा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like