दिल और तरह आज तो घबराया हुआ - आसिफ़ रज़ा

आसिफ़ रज़ाआसिफ़ रज़ा

2 min read · 12.4K reads

दिल और तरह आज तो घबराया हुआ है
ऐ बे-ख़बरी चौंक कोई आया हुआ है

सुलगे हुए बोसे ये हवा के हैं फ़ना के
दिल ख़ौफ़ से हर फूल का थर्राया हुआ है

ता-के न निगाहों को अँधेरे नज़र आएँ
आईना उजालों ने ये चमकाया हुआ है

ऐ रात न फ़ाख़िर हो सितारों की चमक पर
वो चाँद भी तेरा है जो गहनाया हुआ है
आसिफ़ रज़ा
About the poet

आसिफ़ रज़ा

View profile & all 7 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like