पानी साफ़ हो जाएगा
मसालों में मिलावट नहीं होगी
न घर न दफ़्तर में तनाव होगा
रात होते ही चाँद आ गुफ़्तगू करेगा
सब ठीक हो जाएगा
बसंत साथ घर में रहने लगेगा
गर्मी कभी भटकती-सी आकर मिल जाएगी
खिड़की के बाहर बारिश रुनझुन गाएगी
हमेशा गीत गाओगे जिनमें ताज़ा घास की महक होगी
बेवजह मुस्कराते हुए गले मिलोगे दरख़्तों से
सब ठीक हो जाएगा
फ़िलहाल सुबक लो








