कुछ कहूँ कहना जो मेरा कीजिए - आसी ग़ाज़ीपुरी

आसी ग़ाज़ीपुरीआसी ग़ाज़ीपुरी

5 min read · 12.4K reads

कुछ कहूँ कहना जो मेरा कीजिए
चाहने वाले को चाहा कीजिए

हौसला तेग़-ए-जफ़ा का रह न जाए
आईए ख़ून-ए-तमन्ना कीजिए

फ़ितना-ए-रोज़-ए-क़यामत है वो चाल
आज वो आते हैं देखा कीजिए

किस को देखा उन की सूरत देख कर
जी में आता है कि सजदा कीजिए

फ़ितने सब बरपा किए हैं हुस्न ने
मेरी उल्फ़त को न रुसवा कीजिए

हुर-ए-जन्नत उन से कुछ बढ़ कर सही
एक दिल क्या क्या तमन्ना कीजिए

कर दिया हैरत ने मुझ को आइना
बे-तकल्लुफ़ मुँह दिखाया कीजिए

जोश में आ जाए रहमत की तरह
एक इक क़तरे को दरया कीजिए

नाम अगर दरकार है मिस्ल-ए-नगीं
एक घर में जम के बैठा कीजिए

मिल चुके अब मिलने वाले ख़ाक के
क़ब्र पर जा जा के रोया कीजिए

कौन था कल बाइस-ए-बे-पर्दगी
आप मुझ से आज पर्दा कीजिए

कल की बातों में तो कुछ नरमी सी है
आज फिर क़ासिद रवाना कीजिए

राह तकते तकते आसी चल बसा
क्यूँ किसी से आप वादा कीजिए
आसी ग़ाज़ीपुरी
About the poet

आसी ग़ाज़ीपुरी

View profile & all 15 Poems / Stories

More from आसी ग़ाज़ीपुरी

  1. आशिक़ी में है महवियत दरकार - आसी ग़ाज़ीपुरी

    आशिक़ी में है महवियत दरकार।राहते-वस्ल-ओ-रंजे-फ़ुरक़त क्या?

    12.4K reads
  2. ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना - आसी ग़ाज़ीपुरी

    ताबे-दीदार जो लाये मुझे वो दिल देना।मुँह क़यामत में दिखा सकने के क़ाबिल देना॥

    12.4K reads
  3. चन्द शेर - आसी ग़ाज़ीपुरी

    तुम नहीं कोई तो सब में नज़र आते क्यों हो?सब तुम ही तुम हो तो फिर मुँह को छुपाते क्यों हो?

    12.4K reads
  4. न कभी के बादापरस्त हम... - आसी ग़ाज़ीपुरी

    न कभी के बादापरस्त हम, न हमें यह कैफ़े-शराब है।लबेयार चूमें हैं ख़्वाब में, वही जोशे-मस्तिये-ख़्वाब है॥

    12.4K reads
  5. नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें - आसी ग़ाज़ीपुरी

    नहीं होता कि बढ़कर हाथ रख दें।तड़पता देखते हैं, दिल हमारा॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like