उठ चुका दिल मेरा ज़माने से - फ़ुगां

Asarf Ali Fungaअशरफ़ अली फ़ुगां

2 min read · 12.4K reads

उठ चुका दिल मेरा ज़माने से
उड़ गया मुर्ग़ आशियाने से

देख कर दिल को मुड़ गई मिज़गाँ
तीर ख़ाली पड़ा निशाने से

चश्म को नक़्श-ए-पा करूँ क्यूँकर
दूर हो ख़ाक आस्ताने से

हम ने पाया तो ये सनम पाया
इस ख़ुदाई के कार-ख़ाने से

तेरी ज़ंजीर-ए-ज़ुल्फ़ से निकले
ये तवक़्क़ो न थी दिवाने से

ऐ ‘फ़ुग़ाँ’ दर्द-ए-दिल सुनूँ कब तक
उड़ गई नींद इस फ़साने से
Asarf Ali Funga
About the poet

Asarf Ali Funga अशरफ़ अली फ़ुगां

अशरफ़ अली फ़ुगां

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like