बहार आई है सोते को टुक जगा - फ़ुगां

Asarf Ali Fungaअशरफ़ अली फ़ुगां

3 min read · 12.4K reads

बहार आई है सोते को टुक जगा देना
जुनूँ ज़रा मेरी ज़ंजीर को हिला देना

तेरे लबों से अगर हो सके मसीहाई
तो एक बात में जीता हूँ मैं जिला देना

अब आगे देखियो जीतूँ न जीतूँ या क़िस्मत
मेरी बिसात में दिल है उसे लगा देना

रहूँ न गर्मी-ए-मजलिस से मैं तेरी महरूम
सिपंद-वार मुझे भी ज़रा तू जा देना

ख़ुदा करे तेरी ज़ुल्फ़-ए-सियह की उम्र दराज़
कभी बला मुझे लेना कभी दुआ देना

ब-रंग-ए-ग़ुंचा ज़र-ए-गुल के तईं गिरह मत बाँध
‘फ़ुग़ाँ’ जो हाथ में आवे उसे उड़ा देना
Asarf Ali Funga
About the poet

Asarf Ali Funga अशरफ़ अली फ़ुगां

अशरफ़ अली फ़ुगां

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like