देखिए ख़ाक में मजनूँ की असर है - फ़ुगां

Asarf Ali Fungaअशरफ़ अली फ़ुगां

3 min read · 12.4K reads

देखिए ख़ाक में मजनूँ की असर है कि नहीं
दश्त में नाक़ा-ए-लैला का गुज़र है कि नहीं

वा अगर चश्म न हो उस को न कहना पी अश्क
ये ख़ुदा जाने सदफ़ बीच गुहर है कि नहीं

एक ने मुझ को तेरे दर के उपर देख कहा
ग़ैर इस दर के तुझे और भी दर है कि नहीं

आख़िर इस मंज़िल-ए-हस्ती से सफ़र करना है
ऐ मुसाफ़िर तुझे चलने की ख़बर है कि नहीं

तोशा-ए-राह सभी हम-सफ़राँ रखते हैं
तेरे दामन में ‘फ़ुग़ाँ’ लख़्त-ए-जिगर है कि नहीं
Asarf Ali Funga
About the poet

Asarf Ali Funga अशरफ़ अली फ़ुगां

अशरफ़ अली फ़ुगां

View profile & all 8 Poems / Stories