अक्स भी कब शब-ए-हिज्राँ का - फ़ुगां

Asarf Ali Fungaअशरफ़ अली फ़ुगां

3 min read · 12.4K reads

अक्स भी कब शब-ए-हिज्राँ का तमाशाई है
एक मैं आप हूँ या गोशा-ए-तन्हाई है

दिल तो रुकता है अगर बंद-ए-क़बा बाज़ न हो
चाक करता हूँ गिरेबाँ को तो रुसवाई है

ताक़त-ए-ज़ब्त कहाँ अब तो जिगर जलता है
आह सीने से निकल लब पे मेरे आई है

मैं तो वो हूँ कि मेरे लाख ख़रीदार हैं अब
लेक इस दिल से धड़कता हूँ कि सौदाई है

दिल-ए-बे-ताब फ़ुग़ाँ उम्मत-ए-अय्यूब नहीं
न उसे सब्र है हरगिज़ न शकेबाई है
Asarf Ali Funga
About the poet

Asarf Ali Funga अशरफ़ अली फ़ुगां

अशरफ़ अली फ़ुगां

View profile & all 8 Poems / Stories