दिल धड़कता है कि तू यार है सौदाई - फ़ुगां

Asarf Ali Fungaअशरफ़ अली फ़ुगां

3 min read · 12.4K reads

दिल धड़कता है कि तू यार है सौदाई का
तेरे मजनूँ को कहाँ पास है रुसवाई का

बर्ग-ए-गुल से भी कम अब कोह-ए-ग़म उस ने जाना
ये भरोसा तो न था दिल की तवानाई का

कीजिए चाक गिरेबाँ को बहार आई है
ज़िक्र बे-लुत्फ़ है याँ सब्र ओ शकेबाई का

सर्व साबित-क़दम इस वास्ते गुलशन में रहा
नहीं देखा कभी जलवा तेरी रानाई का

ज़ोर मंज़ूर-ए-नज़र तो तू ‘फ़ुग़ाँ’ रखता है
मैं तो बंदा हूँ तेरी चश्म की बीनाई का
Asarf Ali Funga
About the poet

Asarf Ali Funga अशरफ़ अली फ़ुगां

अशरफ़ अली फ़ुगां

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like