मिरा ख़त - नज़्म

असना बद्रअसना बद्र26 Jan 1971

1 min read · 12.5K reads

कभी ऐसा भी होता है

मैं अनजाने पते पर एक ख़त लिख कर

सिपुर्द-ए-डाक करती हूँ

जो दिल में मुआ'मलात-ए-दिल हैं सब

सद-चाक करती हूँ

मैं लिख देती हूँ उन के नाम भी जिन से शिकायत है

बता देती हूँ किस किस से मुझे कितनी मोहब्बत है

तआ'रुफ़ उन का भी जिन से बहुत नुक़सान पहुँचा है

जिन्हें पाने को सहरा तक दिल-ए-वीरान पहुँचा है

रक़म करती हूँ किस का दिल दुखा है वाक़ई मुझ से

बयाँ करती हूँ क्यूँ रूठी रही है ज़िंदगी मुझ से

ग़लतियाँ हैं जो मेरी सब सर-ए-औराक़ रखती हूँ

और हर सफ़्हे पे अपने दस्तख़त मिस्दाक़ रखती हूँ

मगर ऐसा भी होता है

कोई दस्तक सी होती है

न जाने दरमियान-ए-शब यहाँ पर कौन आता है

मिरी दहलीज़ पर आ कर मिरा ख़त डाल जाता है

असना बद्र
About the poet

असना बद्र

जन्म : 26 Jan 1971 | बरेली, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी